madan kaushik cabinet meeting

देहरादून : उत्तराखंड सरकार वर्ष 2021-22 का बजट का प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित विधानसभा में चार मार्च को पेश करेगी। प्रदेश कैबिनेट ने गैरसैंण में एक से 10 मार्च तक विधानसभा के बजट सत्र के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में पांच प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से एक प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया।

कैबिनेट बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि कैबिनेट ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा का बजट सत्र आहूत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बजट सत्र एक से 10 मार्च तक चलेगा। 10 दिन के सत्र में दो दिन यानी सात व आठ मार्च को सत्र नहीं चलेगा। पहले दिन यानी एक मार्च को राज्यपाल का बजट अभिभाषण होगा और 2 व 3 मार्च को उस पर चर्चा होगी। जबकि 5 व 6 मार्च को बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। 7 व 8 मार्च को अवकाश रहेगा। और अगले दो दिन परिचर्चा के बाद इसे पारित कराने के लिए लाया जाएगा। चार मार्च को प्रदेश सरकार बजट पेश करेगी। इसके बाद बजट पर चर्चा होगी।

देखें कैबिनेट बैठक के अन्य फैसले :

  1. स्वच्छ भारत मिशन में जिला स्तर पर बनाएगी समितियों में संशोधन किया गया,सांसद विधायक और मंत्रियों के नामित सदस्य होंगे इन समितियों में
  2. जल जीवन मिशन में 97 पदों पर बनी सहमति.
  3. उत्तराखंड अग्निशमन आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में हुए 2 संशोधन.
  4. उत्तराखंड पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षक सेवा नियमावली, में हुए संशोधन. एसआई की भर्ती की उम्र एक जुलाई को 21 से 28 साल.