वैश्विक महामारी कोरना ने उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को भी अपनी गिरफ्त में लिया है।जाने-माने समाजसेवी तथा उत्तराखंड हाईकोर्ट बार ऐशो. के प्रेसीडेंट पूरन सिंह बिष्ट की भी कोरोना संक्रमित होने की खबर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रविवार उत्तराखण्ड बार अध्यक्ष की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा उनके सेंपल लेकर जाँच के लिए भेजे गये, जहाँ उनके कोरना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। खुद बार प्रेसीडेंट पी एस बिष्ट ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके कोरना पॉजिटिव होने की सूचना देकर इस बीच उनके संपर्क में आये अन्य लोगों से भी अपना कोरना जाँच कराने की अपील की है।उत्तराखण्ड बार अध्यक्ष के कोरना संक्रमित होने की सूचना से एक तरफ उनके साथी अधिवक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है, वही सूबे की आम जनता ने भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुये कई जगहों पर सामूहिक प्रार्थनाएं की हैं। ज्ञात रहे कि उत्तराखण्ड बार अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट देश के विधि एवं समाजिक क्षेत्र में एक चर्चित एवं दिग्गज सख्सियत के रूप में जाने और माने जाते हैं।भारत के सबसे कम उम्र के बार अध्यक्ष के रूप में वह राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी हो चुके हैं।इसके साथ ही वह उत्तराखण्ड के पहाड़ी जिलों में एक अग्रणी समाजसेवी के रूप में अपनी संस्था के माध्यम से ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं सड़क,बिजली,पानी,चिकित्सा प्रबंधन आदि के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।



