uttarakhand-vidhansabha

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा का एक दिवसीय मानसून सत्र बुधवार को महज तीन घंटे छह मिनट ही चल सका। जिसमें रिकार्ड 19 विधेयक और 10 अध्यादेश पारित किए गए। मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामें के कारण 2 घंटे और 9 मिनटों तक सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई। इसके बाद विधानसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को 11 बजे एक दिनी सत्र की शुरुआत ही विपक्ष की गैर मौजूदगी से हुई। किसान बिल के विरोध में कांग्रेस विधायक ट्रेक्टर से विधानसभा पहुंचे। कोरोना संकट के बीच चले एक दिन के विधानसभा सत्र में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सरकार पर मुख्य मुद्दों पर चर्चा न कराने का आरोप लगाते हुए वाकआउट किया।

संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने बताया कि बुधवार को आहूत एक दिवसीय विधानसभा सत्र की कार्रवाही तीन घंटे 6 मिनट तक चली जिसमें 19 विधेयक पारित किए गए। उन्होंने बताया कि 2 घंटे 9 मिनट विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन में व्यवधान के चलते सदन नहीं चल पाया। एक दिवसीय सत्र की इस कार्यवाही में सदन में 42 विधायक मौजूद रहे। जबकि 14 विधायक वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

ये अध्यादेश हुए पास 

  • विधानसभा सदस्यों की उपलब्धि और पेंशन संशोधन अध्यादेश 2020
  • माल एवं सेवा कर द्वितीय संशोधन अध्यादेश
  • महामारी रोग संशोधन अध्यादेश 2020
  • पंचायती राज द्वितीय संशोधन अध्यादेश 2020
  • राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन संशोधन अध्यादेश
  • हेमंती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय संशोधन अध्यादेश 2020
  • माल एवं सेवा कर संशोधन अध्यादेश 2020
  • राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन प्रोत्साहन एवं सुविधा अध्यादेश 2020
  • राज्य कृषि उपज एवं पशुधन संविदा खेती और सेवाएं प्रोत्साहन एवं सुविधा अध्यादेश 2020
  • जिला योजना समिति संशोधन अध्यादेश 2020

ये विधेयक हुए पास 

  • राज्य विधानसभा सदस्यों की उपलब्धियों और पेंशन संशोधन विधेयक 2020
  • हेमंती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2020
  • राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2020
  • उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2020
  • राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन प्रोत्साहन एवं सुविधा विधेयक 2020
  • महामारी संशोधन विधेयक 2020
  • राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक 2020
  • माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक 2020
  • पंचायती राज वित्तीय संशोधन विधेयक 2020
  • उत्तराखंड उत्तर प्रदेश तथा विधान मंडल अधिकारियों के वेतन तथा भत्ते संशोधन विधेयक 2020
  • बोनस संदाय उत्तराखंड संशोधन विधेयक 2020
  • व्यवसाय संघ उत्तराखंड संशोधन विधेयक 2020
  • औद्योगिक विवाद उत्तराखंड संशोधन विधेयक 2020
  • उत्तराखंड उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 संशोधन विधेयक 2020
  • कारखाना उत्तराखंड संशोधन विधेयक 2020
  • उत्तराखंड उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 संशोधन विधेयक 2020
  • उत्तराखंड जौनसार बाबर जमीदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1956 संशोधन विधेयक 2020