CM Trivendra paid tribute to the martyred soldiers

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव और सचिव स्वास्थ्य के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि हर सम्भव उपाय पर पूरी गहनता से विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं। जरूरी समझे जाने पर राज्य की सीमाएं सील करने पर और साथ ही पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन करने पर भी गंभीरता से विचार किया जाए। जिन लोगों की होटलों में बुकिंग है उन्हें कुछ शर्तों के साथ आने की छूट रहे, साथ ही जरूरी कार्य से उत्तराखंड आ रहे लोगों को भी आने की इजाजत मिले।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज गुरुवार को राज्य में एक ही दिन में कोरोना संक्रमण के 199 मामले सामने आये हैं. इससे पहले कल बुधवार को भी राज्य में 104 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। जिसके बाद प्रदेश सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए प्रदेश में शनिवार और रविवार को सरकार पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर सकती है। इतना नहीं राज्य की सीमाओं को भी सील किया जा सकता है।