Uttarakhand Navnirman Party

पौड़ी : उत्तराखण्ड नवनिर्माण पार्टी (उनपा) ने प्रदेश के 9 पहाड़ी जिलों में पहाड़ परिवर्तन पदयात्रा शुरू कर दी है। इसीक्रम में प्रथम पहाड़ परिवर्तन पदयात्रा के तहत उनपा कार्यकर्ताओं ने 26 जनवरी से कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर से शुरू की गई करीब 125 किलोमीटर की पदयात्रा का बुधवार को पौड़ी के कंडोलिया महादेव मंदिर पहुंच कर समापन किया।

उनपा के मीडिया प्रभारी ओंकार सिंह कोली ने बताया कि इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह लोगों से जनसंवाद किया। पौड़ी पहुँचने पर पार्टी द्वारा मण्डल मुख्यालय पौडी स्थित बस स्टेशन पर एक जनसभा को संबोधित किया गया। उसके बाद उनपा कार्यकर्ताओं द्वारा जन समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। उनपा ने ज्ञापन के माध्यम से पहाड़ में नशाखोरी, बेरोजगारी तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, स्कूलों की जर्जर हालत, पेयजल व सिंचाई के पानी आदि मूलभूत समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की स्तिथि गम्भीर एवं चिंतनीय है। अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारी नियुक्ति नही हो रही है। स्कूलों की हालत जर्जर है, स्कूलों तक सम्पर्क मार्ग भी नहीं हैं, जिसके चलते स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का भय बना रहता है। उन्होंने आगे कहा कि पहाड़ में पेयजल के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। और सिंचाई के साधन न होने से लगभग कृषि भूमि बंजर पढ़ी है। पहाड़ की बहुत सारी मूलभूत समस्याओं है जिनका ध्यान सरकार ध्यान दिलवाना है। पार्टी शीघ्र ही सरकार को समस्याओं और जनहित मुद्दों को लेकर एक विस्तृत दसतावेज प्रस्तुत करेगी। ओंकार सिंह कोली ने बताया कि अभी उत्तराखंड नवनिर्माण पार्टी (उनपा) ने पहाड़ के 9 अन्य जिलो की पद यात्रा करनी है। जिसकी जानकारी जल्दी ही दी जाएगी।

ज्ञापन देने वालो में उत्तराखंड नवनिर्माण पार्टी (उनपा) के महासचिव एवं प्रस्तावित मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉ. मुकेश पंत, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी ओंकार सिंह कोली, चौबट्टाखाल प्रभारी कमल ध्यानी, पहाड़ के मामलो के सलाहकार राजे सिंह पंवार आदि पार्टी कार्यकर्त्ता थे।