racer-vinay-sah

उत्तराखंड के द्वाराहाट निवासी विनय साह ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। विनय आज 29 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली दौड़ में प्रतिभाग किया। ये दौड़ इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा रनिंग द्वारा आयोजित एक वर्चुअल ग्लोबल सॉलिडेरिटी दौड़ है। जो इस बार लगातार 6 घण्टे तक चलती है, इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य दुनिया को आशा और एक साथ खड़े होने का संदेश देना है। कोविड 19 के चलते इस बार इस दौड़ में धावकों को उनके अपने क्षेत्र में दौड़ने का मौका मिल रहा है। इसका अनुभव निश्चित रूप से अपने आप मे बड़ा रोमाचंक होगा। इस दौड़ में दुनिया के 421 धावक भाग ले रहे हैं। जिसमे भारत के 18 धावकों को भी दौड़ने का मौका मिला है। इन 18 धावकों में 9 पुरुष तथा 9 महिला धावक शामिल हैं। भारत मे यह दौड़ आज यानी 29 अगस्त को आयोजित की गई जबकि अन्य देशों में कल 30 अगस्त को आयोजित होगी।

बिनय साह ने सुबह 6 बजे से द्वारहाट इंटर कॉलेज के मैदान पर दौड़ना शुरू कर दिया है ठीक 12 बजे तक लगातार दौड़कर विनय ने कुल 73 किलोमीटर की दूरी तय की अब देखना यह है कि देश-दुनिया के धावकों की क्या परफॉरमेंस रहती है। उसके बाद ही इस दौड़ के विजेताओं के नाम घोषित किये जायेंगे। देवभूमिसंवाद की ओर से उत्तराखंड के धावक विनय साह को अग्रिम बधाई एवं शुभमनाएं।

भारत से आज जिन धावकों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया उनके नाम निम्लिखित हैं।atheletics-federation-of-india

महिला धावक
1. अंजू सैनी
2. अपर्णा चौधरी
3. अश्विनी गणपति
4. बिंदु जुनेजा
5. दर्शिशा लंगजुह
6. दीप्ति चौधरी
7. हेमलता
8. नूपुर सिंह
9. श्यामला एस
पुरुष धावक
1. अभिनव झा
2. अमित कुमार
3. बिनय साह
4. गीना एंटोनी
5. हेमंत सिंह
6. प्रणय मोहंती
7. सुनील शर्मा
8. सूरज चड्ढा
9. तलैंडिंग वहलांग