krishi-kraman-award

देहरादून : उत्तराखंड को केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा वर्ष 2017-18 में खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “कृषि कर्मण पुरस्कार” के लिए चयनित किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों को दिया जाना वाला कृषि कर्मण पुरस्कार इस वर्ष उत्तराखंड को मिलेगा।

इस पुरस्कार के साथ राज्य को कृषि मंत्रालय पांच करोड़ रुपये भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह हर्ष की बात है कि पिछले साल भी उत्तराखंड को यह अवार्ड मिला था। इस अवसर पर राज्य के 2 किसानों एक पुरुष और एक महिला को भी दो-दो लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र  देकर पुरस्कृत किया जाएगा।