Accident near Rishikesh: ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर आज सुबह ब्रह्मपुरी के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया. यह कार गहरी खाई में गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक बद्रीनाथ यात्रा पर जा रहे मुंबई के यात्रियों की टैक्सी खाई में आज सुबह ब्रह्मपुरी आश्रम के पास खाई में गिर गई।
हादसे के वक्त टैक्सी में छह लोग सवार थे। जोकि हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। हादसे में कार सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। दो अन्य घायलों को भी रेस्क्यू कर 108 आपात सेवा की मदद से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया था।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा अर्टिका वाहन (UK07 TD 5686) में सवार 06 लोगों में से 02 घायलों व 01 गंभीर घायल को निकाल कर अस्पताल पहुँचाया, अस्पताल में गंभीर घायल व्यक्ति की भी मृत्यु हो गयी। घटनास्थल पर मृत 03 लोगों के शवों को निकालकर रोप व स्ट्रैचर बोर्ड की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।
वाहन चालक रविंद्र सिंह (37 वर्ष) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी उसाड़ा, उखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एक अन्य यात्री को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है।
चालक रविंद्र सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह हरिद्वार से पांच यात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे। ब्रह्मपुरी के समीप उनकी आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:
पौड़ी गढ़वाल: भटोली गांव के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौके पर मौत