Jakheti Pipalpani

Car accident Jakheti Pipalpani: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात पौड़ी कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखेटी पीपलपानी के समीप एक वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के वक्त वाहन में 4 लोग सवार थे। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची SDRF की रेस्क्यू टीम ने दो लोगो को खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु तुरन्त 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। 02 अन्य व्यक्तियों के शवो को अत्यन्त विषम परिस्थितियों में खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

जानकारी के मुताबिक वाहन संख्या UK12F8383 में सवार 4 लोगों में से कुलदीप बिष्ट (42 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय उमेद बिष्ट निवासी चुरड़ गांव पोस्ट कांसखेत, जिला पौड़ी गढ़वाल तथा विपिन भट्ट (40 वर्ष) पुत्र घनानंद भट्ट निवासी सतपुली की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि आशीष नेगी (36 वर्ष) पुत्र प्रकाश नेगी निवासी गिदरासू, पोस्ट आडवाणी, जिला पौड़ी गढ़वाल तथा कृष्ण बिष्ट (48 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय ख्यात सिंह निवासी गांव सीकू घंडियाल पोस्ट सीकू, जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र करीब गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल व्यक्तियों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन के आगे गाय आने के कारण ये दुर्घटना घटित हुई।