पौड़ी: पौड़ी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी के पैठाणी थाना क्षेत्र में होली के होलियारों का एक वाहन पैठाणी से 200 मीटर आगे दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन युवकों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में उपचार के दौरान मौत हुई। चौकी प्रभारी पाबौ ने बताया दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 14 लोग सवार थे जिनमें से एक की मृत्यु मौके पर ही हो गई। जबकि तीन युवाओं की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में उपचार के दौरान हुई। उन्होंने बताया है कि दो व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ही प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाकी 8 लोगों को रेफर कर जिला चिकित्सालय पौड़ी भेज दिया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा बताया कि यह सभी युवा होली के होलीयार थे। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

बताया गया है कि चमोली जनपद के पट्टी चांदपुर के बिसौणा गांव से होल्यारों की टीम होली खेलने पौड़ी के पैठाणी बाजार में पहुंची। यहां उन्होंने होली खेली। बताया गया कि घर वापसी के दौरान सायं करीब साढ़े तीन बजे उनका वाहन चुठाणी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलने पर थाना पैठाणी की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों और पावौ चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। होली की त्यौहार से ठीक पहले हुई घटना की सूचना मिलने पर यहां गांव में मातम पसर गया है। उन्होने बताया कि मृतक व घायल सभी एक ही गांव के हैं। और होली खेलने के लिए पैठाणी आए थे। घटना की सूचना मृतकों के स्वजनों को दे दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक, गुरुवार को चमोली जनपद के पट्टी चांदपुर के बिसौणा गांव से होल्यारों की टीम होली खेलने पौड़ी के पैठाणी बाजार में पहुंची। यहां उन्होंने होली खेली। बताया गया कि घर वापसी के दौरान सायं करीब साढ़े तीन बजे उनका वाहन चुठाणी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सीओ सदर पौडी प्रेमलाल टम्टा और जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय में लाए गए 8 घायलों में से तीन घायलों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।

उत्तराखंड के कार्यवाहक सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्‍होंने सोशल मिडिया पर अपनी पोस्‍ट में लिखा कि पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु एवं नौ व्यक्तियों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही मैं बाबा केदार से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

मृतकों के नाम

  1. अमित नेगी पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र 16 वर्ष (मौके पर ही मृत्यु)
  2. रोहित सिह पुत्र शेर सिह उम्र 19
  3. बलवन्त सिह पुत्र कल्याण सिंह उम्र 21 वर्ष
  4. संतोष पुत्र आनन्द सिंह उम्र 22 वर्ष

घायलो के नाम पता

  1. भूपेन्द्र सिंह पुत्र पुष्कर सिह उम्र 30 वर्ष
  2. मोहित पुत्र पुष्कर सिंह उम्र 19 वर्ष
  3. शिशुपाल पुत्र लाल सिंह उम्र 40 वर्ष
  4. नरेन्द्र सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 32 वर्ष
  5. भागवत सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 40 वर्ष
  6. पवन सिंह पुत्र हुकुम सिंह उम्र 16 वर्ष
  7. दीपक पुत्र खुशाल सिह उम्र 35 वर्ष
  8. विक्रम सिंह पुत्र कुन्दन सिंह उम्र 40 वर्ष
  9. लक्ष्मण नेगी पुत्र पदम सिह नेगी उम्र 27 वर्ष
  10. महेन्द्र सिंह पुत्र कलम सिंह उम्र 32 वर्ष