कल्जीखाल : ब्लॉक स्तरीय बैठक में भाग लेकर लौट रहे ग्राम प्रधानों की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे 3 ग्राम प्रधान

कल्जीखाल : सेवा सप्ताह के तहत पौड़ी विधायक मुकेश कोली की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेकर वापस लौटे रहे ग्राम प्रधानों की ऑल्टो कार के अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कार में सवार 3 ग्राम प्रधान एवं कार चालक बाल-बाल बच गए। दरसल पौड़ी विधायक मुकेश कोली द्वारा सेवा सप्ताह के तहत आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक मुख्यलाय कल्जीखाल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ ब्लॉक स्तरीय प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधानों ने शिरकत की। बैठक ख़त्म होने के बाद ग्राम प्रधान बिलखेत श्रीमती सुमित्रा देवी, ग्राम प्रधान मरोड़ा श्रीमती किरण देवी, ग्राम प्रधान बड़खोलू रणबीर सिंह एवं ग्राम प्रधान किरण देवी के पति सुनील नेगी आल्टो कार से वापस अपने घरों को लौट रहे थे। इसीबीच ढडूखाल के नजदीक उनकी कार के अचानक ब्रेक फेल हो गए। जिससे कार अचानक अनियंत्रि होकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक सुनील नेगी सहित सहित तीनो प्रधान घायल हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी वाहन से नजदीकी हंस करुणा अस्पताल चमोलीसैण ले जा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग ठीक हैं। किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई है।

जगमोहन डांगी