Voluntary teachers forum and Azim Premji Foundation

श्रीनगर गढ़वाल : कोरोना (COVID 19) संकट के दौर में स्वेच्छिक शिक्षक मंच श्रीनगर गढ़वाल एवं अजीम प्रेमजी फाउडेशन जिला प्रशासन के साथ मिलकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रहा है। स्वेच्छिक शिक्षक मंच श्रीनगर के शिक्षक सदस्यों ने श्रीनगर नगरपालिका क्षेत्र के अन्तर्गत तहसील राजस्व उप निरीक्षकों के साथ मिलकर अप्रवासी श्रमिकों का सर्वक्षण और वांछित सूचनाओं का संकलन कर निर्धारित प्रपत्रों में यथा समय सूचनाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। इसीक्रम में सर्वेक्षण के दूसरे चरण में शिक्षकों ने वांछित सूचनाएं बैंक विवरण, आधार डीटेल आदि उपलब्ध कराये। साथ ही इस कार्य के दौरान शिक्षक साथियों द्वारा बेहद जरूरतमंदों का चिन्हाकन कर अजीम प्रेमजी फाउडेशन के आर्थिक सहयोग से उनके स्वाभिमान को बनाए रखते हुए रसद सामग्री उपलब्ध करायी गयी।

उल्लेखनीय है कि रसद साम्रगी वितरण के दौरान चिन्हित परिवार की गरिमा और आत्म सम्मान को बनाए रखा गया। इसी कार्य के दौरान अजीम प्रेमजी फाउडेशन द्वारा वेबिनार द्वारा डॉ.  कुलदीप (MBBS, MD) कम्यूनिटी मेडिसिन द्वारा कोविड 19 के विषय में आवश्यक जानकारियां प्रदान कर बचाव के तरीकों से अवगत कराया. साथ ही अध्यापको की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्हे हैड सेनिटाइजर, फेस मास्क, और ग्लबस उपलब्ध कराये। इसके साथ ही पढने पढाने की कोशिश में लगातार शिक्षकों के साथ टेली कान्फ्रेंसिंग और विभिन्न एप के साथ कार्य किया।

इस टेली कान्फ्रेंसिंग में बाल साहित्यकार डॉ. गुरू वचन सिंह, ह्दय कांत दीवान, सौपान जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी शिव प्रसाद सेमवाल, तथा शिक्षकों से जुड़े, इस कार्य में तहसीलदार श्रीनगर सुनील राज का भी अहम योगदान रहा। इस पूरे मिशन में शामिल जगमोहन कठैत गढ़वाल प्रभारी, प्रदीप अंथवाल अजीम प्रेमजी फाउडेशन श्रीनगर, महेश गिरि स्वेच्छिक शिक्षक मंच श्रीनगर, हेम चन्द्र मंमगाई, ब्रजमोहन मेवाड़,  मनोजकांत उनियाल, विपिन गौतम, प्रकाश रावत, कैलाश पुण्डीर, श्रीमती आरती पुण्डीर, रा0 जू0 हाई0 शिक्षक संघ पौड़ी के जिला मंत्री मुकेश काला, मुकेश गौतम एवं कमलेश जोशी रहे।