woman-dead-high-tension-wire
symbolic picture

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर के उफल्डा मोहल्ले में रविवार शाम एक महिला अपने पति के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रही थी, इसी दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला मौत हो गई। बतादें कि उफल्डा में दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहाँ प्रशिक्षण ले रही महिलाओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था भी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहाँ प्रशिक्षण ले रही रुद्रप्रयाग के जखन्याल गांव की 22 वर्षीय महिला किरन रविवार शाम को छत की रेलिंग के पास कुर्सी पर बैठकर अपने पति के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इस दौरान उसके कान में ईयर फोन लगा था और पांव छत की रेलिंग पर थे।

इसी दौरान उसके साथ की एक अन्य महिला प्रशिक्षणार्थी छत में आई और डंडे से तार में उलझे कपड़े को निकालने लगी। 11 हजार वोल्ट के तार में डंडा छूते ही उक्त महिला छिटक कर दूर जा गिरी, जबकि डंडा रेलिंग में अटक गया। जिससे रेलिंग पर करंट दौड़ने लगा, जिससे रेलिंग पर पांव लगाये बैठी महिला किरन करंट की चपेट में आ गई। करंट से झुलसी महिला को तुरंत श्रीनगर मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की ढाई साल पहले शादी हुई थी।