देहरादून : उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों के चलते लगातार कोरोना के बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 3305 हो चुकी है। इससे पहले कल बुधवार को राज्य में कोरोना वायरस के 28 मामले सामने आये थे, जिनमे से 04 मामले पौड़ी गढ़वाल से थे। इसमें एकेश्वर ब्लॉक की एक 30 वर्षीय महिला शामिल है जो हाल ही में अपने परिवार के साथ दिल्ली से यहाँ लौटी थी।
जानकारी के मुताबिक बीते 21 जून को एकेश्वर ब्लॉक के रिंग्वाड़स्यूं पट्टी के अंतर्गत ग्राम मथाणा में एक महिला अपने परिवार के साथ दिल्ली से निजी वाहन से लौटी थी। 04 जुलाई को महिला की तबीयत खराब होने पर उसका कोरोना सैंपल लिया गया था। बुधवार को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई। जिसके बाद महिला समेत उसके परिवार के सभी सदस्यों को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। महिला के संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। तहसीलदार चौबट्टाखाल गिरीश चंद्र पोखरियाल ने बताया कि गांव को सील कर दिया गया है। साथ ही महिला की ट्रैवल हिस्ट्री की भी जांच की जा रही है।
उत्तराखंड में आज मिले कोरोना के 47 नए मामले, अब तक 3305 हो चुके हैं संक्रमित
गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 3305 हो चुकी है। हालांकि इसबीच राहत की बात यह है कि कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट अच्छा है। सोमवार को राज्य के टिहरी व रुद्रप्रयाग जनपद कोरोना मुक्त हो गये थे, हालाँकि आज टिहरी जिले में फिर से एक कोरोना का केस सामने आया है। अबतक राज्य में कुल 2672 (80.85%) लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जबकि अब केवल 558 एक्टिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं। वहीं अब तक 46 मरीजों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 29 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को विभिन्न लैबों से 1894 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 47 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि 1847 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज मिले 47 मरीजों में से सबसे ज्यादा 20 कोरोना पॉजिटिव देहरादून जिले से सामने आये हैं, वहीँ 12 लोग नैनीताल जिले से, 05 पौड़ी गढ़वाल से, 05 टिहरी, 03 उधमसिंह नगर तथा 02 चम्पावत जिले से सामने आये हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 805 |
नैनीताल | 560 |
टिहरी | 426 |
हरिद्वार | 337 |
उधमसिंह नगर | 361 |
पौड़ी | 159 |
अल्मोड़ा | 198 |
पिथौरागढ़ | 70 |
चमोली | 76 |
उत्तरकाशी | 91 |
बागेश्वर | 93 |
चंपावत | 63 |
रुद्रप्रयाग | 66 |
कुल | 3305 |