पौड़ी : पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा विकासखण्ड को पहले बंजर खेती और पलायन के लिए जाना जाता था। परन्तु पिछले कुछ समय से वहां पर कुछ समूहों द्वारा एक नेक पहल की गई। जिसके अंतर्गत भौन ग्राम सभा मे सलाणा और डुडेरा गांव ने सालों से बंजर पड़ी खेती को फिर से आबाद किया गया। यहाँ पूरे गांव ने समूह बना कर पूरी खेती की। और दो वर्षो मे धान, मिर्च, अदरक, लहसन एंव अन्य अनाजों का न सिर्फ उत्पादन किया बल्कि उसे बेच कर आमदनी भी कमाई। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र मे है। “पहाड़ों की आवाज” ने इनकी ईच्छाशक्ति को समझा और इनसे अन्य गांव के लोग भी सीखे इसके लिए ग्राम सलाणा और डुडेरा के इन समूह को “Voice Of Mmountains नैनीडांडा कृषि कर्मयोगी सम्मान 2021” से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इस गाँव के प्रधान बिरेन्द्र सिंह जिन्होने गांव वालों को प्रेरित किया और इनका समूह बना कर इनका पूरा साथ दिया, उन्हें भी voice of mountains नैनीडांडा कृषि प्ररेक सम्मान 2021 से नवाजा गया। इसके अलावा जो महिला समूह या महिला मंगल दल स्वरोजगार का कार्य कर रहे हैं उन्हे भी प्रोत्साहित किया। वहीँ लुठिया तल्ला एंव मल्ला एंव जो लोग पहाड़ मे स्वंय भी स्वरोजगार कर मिशाल पैदा कर रहे हैं उन्हे भी सम्मान दिया गया।
voice of mountains के संस्थापक जगमोहन जिज्ञासु ने बताया की इस क्षेत्र को जनपद के 15 ब्लॉकों मे अवल नम्बर पर लाने के लिए इस वर्ष से हर साल एक महिला समूह और जो प्रधान अपने गांव मे विकास कार्य करेगा उन्हे सम्मान दिया जायेगा। जिससे उनका हौसला बढे और दूसरों मे भी खेती के प्रति जागरुकता आए। वैसे यह कार्य सरकार के हैं पर इस क्षेत्र का विकास करने के लिए जो भी समूह या गांव खेती के लिए आगे आना चाहता हम उनकी हर तरह से मदद करेंगे तथा विकासखण्ड या राज्य सरकार से उनके लिए सरकारी सुविधायें दिलाने के लिए उनका साथ देगे। पर ग्रामीणों को आगे आना होना होगा।
साथ ही अन्य समूह या जो समूह कार्य करना चाहते हैं पर जानकारी के अभाव में कार्य नही कर रहे हैं उनको कृषि विभाग से विनोद पटवाल तथा पशुपालन विभाग से राकेश सिंह ने योजनाओ के बारे मे बताया और कहा की इस तरह के जागरुकता अभियान होते रहने चाहिए। जिससे लोगो को जानकारी मिलती रहे। संजीव नेगी ने कृषि और चकबंदी एंव पर्यटन पर पहाड़ों की आवाज के कार्यो के बारे मे परिचय देकर लोगों को मिलकर इस पर कार्य करने के बारे मे बताया।
विकास खण्ड अधिकारी संतोष जेठी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए विकासखण्ड मे चल रही योजनाओ की जानकारी कार्यक्रम मे आए किसानो को दी। और कहा जानकारी न होने से लोग खेती को बंजर छोड रहे है। आप विकासखण्ड मे आकर जानकारी लेते रहे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रशांत कुमार और समाजिक कार्यकता बीएल मंडवाल ने पहाड़ों की आवाज का धन्यवाद किया। और कहा कि इन्होने एक अनोखी शुरूआत की है इससे लोगो मे खेती के प्रति रुज्ञान बढेगा। ऐसे कार्यक्रम पहले से होने चाहिए थे। पहाड़ों की आवाज ने क्षेत्र मे यह शुरुआत की। इससे अवश्य क्षेत्र मे खेती के प्रति प्रतिसर्पधा बढेगी। लोगों मे खेती के प्रति जागरुकता होगी। यदि ऐसा हुआ तो नैनीडांडा क्षेत्र मे फिर से खेती होगी और पलायन को रोका जा सकता है।
कार्यक्रम मे कृषि विभाग की तरफ से एक नुक्कड नाटक का भी मंचन किया गया। जिसमे खेती के प्रति लोगों का रुझान हो इसके लिए हास्य नाटक मंचन किया गया। जिसकी आगुवाई सुधीर घिण्डियाल ने की। इस सम्मान समारोह मे संजीव नेगी एंव महिपाल रावत की बड़ी भूमिका रही जिन्होंने क्षेत्र मे जाकर ऐसे लोगो को चिन्हित किया जो किसी भी क्षेत्र मे अच्छा कार्य कर रहे है एंव करना चाहते पर उन्हे जानकारी नही है। ऐसे लोगो को यहां आमंत्रित कर उन्हे जानकारी लेने और ग्राम डुडेरा एंव सलाणा से सीखने के लिए यहां आने के लिए प्रोत्साहित किया। ताकि वह इनसे सीख कर प्ररेणा ले और खेती के प्रति रुचि बढे। कार्यक्रम मे नैनीडांडा क्षेत्र के ग्राम प्रधान, स्वरोजगार कर लोग, महिला समूह, महिला मंगल दल, समाजसेवी एंव विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।