voting-panchayat-election
symbolic image

पौड़ी गढ़वाल: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में शुक्रवार को उत्तराखंड के 31 विकासखंडों में करीब 70.58% मतदान हुआ। वहीँ पौड़ी जनपद के एकेश्वर, द्वारीखाल, जयहरीखाल, यमकेश्वर, दुगड्डा सहित कुल पांच विकासखंडो में 65.41 फीसदी मतदान हुआ। जनपद के सभी पोलिंग बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। शुरुआत में सभी ब्लॉकों में मतदान की प्रक्रिया धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदान की प्रक्रिया में तेजी आई। सबसे अधिक मतदान यमकेश्वर ब्लॉक में हुआ, जबकि सबसे कम मतदान एकेश्वर ब्लॉक में हुआ। मतदान करने में महिलाएं पुरूषों से आगे रही। यमकेश्वर ब्लॉक में 70.30%, दुगड्डा ब्लॉक में 69.68%, द्वारीखाल में 64.11%, जयहरीखाल में 62.78% तथा एकेश्वर ब्लॉक में 59.27% मतदान हुआ।

पौड़ी जनपद के 5 विकासखंडों में कुल 1,31,203 मतदाताओं में से शुक्रवार को 85,831 ने मतदान किया। जिनमे से 41,064 पुरुषों तथा 44,767 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।