Triple Murder Case In uttarakhand: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक तिहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं का बेरहमी से क़त्ल कर दिया। हत्या के बाद से आरोपी फरार हो गया। घटना गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के राजस्व क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। ट्रिपल मर्डर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। तीनों मृतक महिला एक ही परिवार की है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील के राजस्व क्षेत्र की है। यहाँ बसरुम गांव निवासी संतोष राम अपने ताई हेमंती देवी, चचेरी बहू रमा देवी और चचेरी बहन माया के साथ एक ही मकान में रहते थे। आज सुबह संतोष ने इन तीनों की गला रेत कर हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला बुरसम गांव का बताया जा रहा है। आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद फरार है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। हत्यारा इसके बाद फरार हो गया। तीनों शव एक ही कमरे में पड़े हुए थे। लोगों ने इस घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दी। राजस्व पुलिस की ओर से इस मामले की जानकारी जिला मुख्यालय को दी गयी।
मृतकों का नाम हेमंती देवी, रामादेवी और मायादेवी है। बताया जा रहा है कि सुबह पारिवारिक विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया हैं। आरोपी सुबह करीब 5:00 बजे घटना को अंजाम देने के बाद फरार है। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की जांच और कार्रवाई जारी है। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।