mathematics-pleasure-pandey

राजकीय इण्टर कॉलेज हिंसरियाखाल,ब्लॉक-देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल के गणित प्रवक्ता डॉ. हर्षमणि पाण्डेय, इस कोरोना काल में छात्र-छात्राओं की गणित विषय की पढ़ाई हेतु विशेष प्रयास कर रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसलिए डॉ. पाण्डेय ने कक्षा-6 से कक्षा-12 तक के गणित के बच्चों हेतु एक यूट्यूब चैनल- “MATHEMATICS PLEASURE” बनाया है। इस चैनल पर प्रत्येक कक्षा हेतु अलग-अलग Playlists बनायी गयी हैं। इस चैनल पर अब तक कक्षा-6 से कक्षा-12 गणित की 748 वीडियो Upload की गयी हैं जो कि 400 से अधिक घंटों की हैं। इस चैनल को अब तक 60,000 व्यूअर्स द्वारा 2,000 घंटे से भी अधिक समय तक देखा जा चुका है। प्रदेश के कई विद्यालयों के विद्यार्थी तथा प्रदेश से बाहर के विद्यार्थी भी इस चैनल से अपनी गणित की पढ़ाई कर रहे हैं। डॉ. पाण्डेय का प्रयास है कि इस चैनल का उपयोग करके विद्यार्थियों को ट्यूशन पढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि सम्पूर्ण पाठ्यक्रम सरल भाषा में उपलब्ध कराये जाने के प्रयास गतिमान हैं। शिक्षा- विभाग के उच्च अधिकारी भी इस कार्य की सराहना कर चुके हैं। डॉ. पाण्डेय का प्रयास है कि इस चैनल के माध्यम से वह अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँच सकें और उन्हें लाभान्वित कर सकें।

यू-ट्यूब चैनल- MATHEMATICS PLEASURE का Link और विभिन्न कक्षाओं हेतु Links निम्नवत् हैं:

YouTube channel :                                               MATHEMATICS PLEASURE

https://youtube.com/channel/UCAqP6tlbj-4tiM75gpsfxDw

विभिन्न कक्षाओं हेतु Links:

1- Class- 12 -Maths

द्वारा: डॉ. एचएम पाण्डेय

प्रवक्ता-गणित