yuva saamaajik sangathan samiti ghandiyaal dvaara jarurat mandon ko khaady saamagree

कल्जीखाल: कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशभर में चल रहे 21 दिन के लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर गरीब दिहाड़ी मजदूरों एवं असहाय लोगों पर पड़ा है। इस संकट की घड़ी में पौड़ी जनपद के अंतर्गत कल्जीखाल ब्लॉक के घण्डियाल क्षेत्र के आसपास के गांवों में रह रहे ऐसे ही जरूरतमन्दों की मदद के लिए क्षेत्र की सामाजिक संस्था “युवा सामाजिक संगठन समिति” आशा की किरण बनकर सामने आई। शुक्रवार को “युवा सामाजिक संगठन समिति घण्डियाल” के अध्यक्ष अजय मोहन नेगी की अगुआई में समिति के सदस्यों ने प्रथम चरण में एक दर्जन जरूरतमंद लोगो को घर-घर जाकर ग्राम प्रधान के माध्यम से खाद्य सामग्री पहुंचायी।

वहीँ दूसरे चरण में पौडी से कांगेस कार्यकर्ता विनोद धनोसी एवं विनोद बिष्ट ने युवा सामाजिक संगठन समिति द्वारा चयनित एक दर्जन जसरूरतमन्दों को अपने प्रतिनिधियों रघुनाथ सिंह रावत, राकेश, नवीन भट्ट द्वारा घर-घर जाकर खाद्य सामग्री पहुंचाई। युवा सामाजिक संगठन समिति के अध्यक्ष कि अजय मोहन नेगी ने बताया कि खाद्य सामग्री वितरण की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। समिति द्वारा चयनित क्षेत्र के कुछ जरुरतमंदों को अभी प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। जिनमे मुख्यरूप से दिव्यांग सुरेश लाल शरणार्थी पशुपालन कालोनी भी शामिल है। जो पिछले दस वर्षों से पशुपाल में शरणार्थियों की तरह निवास कर रहा हैं और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।