corona-positive-case-in-noida

नोएडा : गौतमबुध नगर जिले में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जिले में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का  आंकड़ा 202 पहुँच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 124 लोगों की कोरोना COVID-19 टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमे से 10 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है जबकि 114 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 202 पहुंच गई है। जिनमे से 109 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 93 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कोरोना पॉजिटिव मरीजों की डिटेल

गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव आये मरीजों में से तीन युवक (27 वर्ष, 20 वर्ष और 22 वर्ष) पहले से ही ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि एक 4 वर्षीय बच्ची सहित तीन महिला मरीज नट मढिया ( नट की मढ़ैया गाँव) ग्रेटर नोएडा की रहने वाली हैं। वहीँ एक 17 वर्षीय बालिका नोएडा सेक्टर-8 , 55 वर्षीय व्यक्ति सेक्टर-15 नोएडा के रहने वाले हैं। इसके अलावा फ्लेक्स हॉस्पिटल नोएडा सेक्टर-137 में भर्ती 2 मरीज भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।