नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में गुरुवार को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक 11 राज्यों और 01 केंद्र शासित प्रदेश की कुल 95 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है।
चुनाव आयोग के अनुसार, दूसरे चरण में 5 बजे तक औसतन 61.12 प्रतिशत मतदान हुआ. सबसे ज्यादा 75.27% वोटिंग बंगाल में हुई। दूसरे चरण में 15.79 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले। जबकि कुल 1629 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक विभिन्न राज्यों में इस प्रकार वोटिंग हुई।
राज्य कितनी सीटों पर वोटिंग %
तमिलनाडु 38 61.52%
कर्नाटक 14 61.80%
महाराष्ट्र 10 55.37%
उप्र 8 58.12%
बिहार 5 58.14%
ओडिशा 5 57.41%
असम 5 73.32%
बंगाल 3 75.27%
छत्तीसगढ़ 3 68.70%
जम्मू कश्मीर 2 43.37%
मणिपुर 1 74.69%
पुड्डुचेरी 1 72.40%
कुल औसत 95 61.12%
दूसरे चरण में जिन बड़े नेताओं की किस्मत EVM में बंद हुई उनमे मुख्य रूप से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, बीजेपी की हेमा मालिनी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक़ अब्दुल्ला, कांग्रेस के वीरप्पा मोइली, डीएमके की कनिमोई, कांग्रेस के राजबब्बर तथा कांग्रेस के सुशील कुमार सिंदे शामिल हैं।
Total voter turnout for 2nd phase of #LokSabhaElections2019 is 61.12%. pic.twitter.com/mw2R25FLWC
— ANI (@ANI) April 18, 2019
यह भी पढ़ें:
पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर की जांच करने वाला आईएएस अफसर निलंबित