पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के अंतर्गत पाबौ ब्लॉक के सरणा गांव में सोमवार को एक 9 साल की बच्ची को तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर गांव की दो महिलाएं भी बच्ची को तेंदुए के जबड़े से छुड़ाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। और बच्ची को तेंदुए का निवाला बनने से बचा लिया। हालाँकि इस घटना में तेंदुए ने बच्ची के साथ-साथ दोनों महिलाओं को भी घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को पाबौ ब्लॉक के सरणा गांव में कुछ बच्चें गांव के पास खेतों में खेल रहे थे। इसबीच झाड़ियों में घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक 9 साल की बच्ची मिताली पर हमला कर दिया। बच्ची की चीखपुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रही दो महिलाएं बच्ची को छुड़ाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। यह देख कर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर महिलाओं पर झपट गया और दोनों महिलाओं को घायल कर दिया। इसीबीच आस-पास की अन्य महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे तेदुआ भाग खड़ा हुआ। लेकिन तब तक बच्ची व अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, नायब तहसीलदार और पौड़ी थानाध्यक्ष घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। ग्रामीणों द्वारा तेंदुए को नरभक्षी घोषित किये जाने की जा रही है।
यह भी पढ़ें: