Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में मिले 293 नए कोरोना पॉजिटिव, सबसे...

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में मिले 293 नए कोरोना पॉजिटिव, सबसे ज्यादा केस देहरादून में, 4 मरीजों की मौत

619
coronavirus-case-in-uttrakhand

Coronavirus in uttarakhand : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को राज्य में कोरोना के 293 नए मरीज मिले वहीं चार संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1800 के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,00,411 हो गई है। जबकि अब तक इस बीमारी से 1717 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को देहरादून में सबसे ज्यादा 171 नए मामले सामने आये हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 70, नैनीताल में 21, यूएस नगर में 16, पौड़ी में 07, पिथौरागढ़ में दो, टिहरी में दो, चमोली में दो, उत्तरकाशी तथा बागेश्वर में जिले में एक-एक कोरोना मरीज मिला है। एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक, दून अस्पताल में भर्ती दो और महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई।

वहीँ आज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 118 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 95330 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 1863 पहुंच गई है। राज्य में संक्रमण की दर 3.66 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95.94 प्रतिशत रह गई है।

यह भी पढ़ें:

हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में रोजाना 50 हजार लोगों की कोरोना टेस्टिंग कराएं : उत्तराखंड हाईकोर्ट