Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 378 वरिष्ठ सहायक बने प्रधान सहायक

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 378 वरिष्ठ सहायक बने प्रधान सहायक

एजुकेशनल

उत्तराखंड : एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल संवर्ग के अंतर्गत दिनांक 22 व 23 को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून में वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पदों पर पारदर्शीता पूर्वक 378 रिक्त पदों के सापेक्ष पदस्थापना की गई, 22 नवम्बर को 192 की कॉउंसलिंग हुई, जिसमें 06 अनुपस्थित रहे। जबकि 23 नवम्बर को हुई कॉउंसलिंग में 172 उपस्थित रहे व 8 अनुपस्थित रहे, पूरी कॉउंसलिंग में निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा, उत्तराखण्ड रामकृष्ण उनियाल,अपर निदेशक,मुख्यालय एसपी खाली, उप निदेशक, मेहरबान सिंह बिष्ट द्वारा प्रत्येक कार्मिक को इछित स्थानों पर पदस्थापना दी गयी

पारदर्शिता से हर कार्मिक को इछित स्थान मिलने पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी, कुमाऊँ और गढ़वाल मण्डल व समस्त जनपदो द्वारा निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों एव पटल प्रभारियों का पारदर्शिता अपनाने हेतु आभार व्यक्त किया गया।