सेल्स मैनेजर रूपेंद्र चंदेल हत्याकांड: आरोपी पत्नी अमृता गिरफ्तार

0
1622

ग्रेटर नोएडा : बीते 28 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड सिटी-2 के गैलेक्सी नार्थ एवेन्यू में रहने वाले सेल्स मैनेजर रूपेंद्र सिंह चंदेल की हत्या के मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपी पत्नी अमृता चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अमृता ने ही प्रेमी को तीन लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पति रूपेंद्र चंदेल की हत्या करायी थी। बिसरख कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह अमृता चंदल को गौड सिटी-2 स्थित उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि गत 28 अप्रैल को महोबा निवासी सेल्स मैनेजर रूपेंद्र  सिंह चंदेल का शव उसकी कार में पड़ा मिला था। चंदेल की गोली मारकर हत्या की गयी थी। पुलिस ने जांच में पाया कि रूपेंद्र की हत्या उसकी पत्नी अमृता चंदेल ने अपनी प्रेमी ओमवीर को तीन लाख रुपये की सुपारी देकर करायी थी। अमृता अपने पति रूपेंद्र से तलाक मांग रही थी। वह अपने प्रेमी ओमवीर के साथ रहना चाहती थी। जिसके चलते उसने पति की हत्या करायी थी। बिसरख पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी ओमवीर व उसके दो साथी सुमित व भूले को गिरफ्तार किया था जबकि अमृता चंदेल फरार चल रही थी। बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी महिला अमृता अपने गौड सिटी-2 स्थित अपने फ्लैट पर आयी थी। वह सामान लेकर भागने की फिराक में थी। पुलिस ने उसे फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:

रूपेंद्र चंदेल हत्याकांड: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here