पौड़ी गढ़वाल: ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त, ग्राम प्रधान सहित दो की मौत, एक घायल

0
385

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल के कण्डवालस्यूं से एक सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11 बजे नाहसैण-देवप्रयाग मार्ग पर डांडा नागराजा के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कोट विकासखण्ड के खड़खोला के ग्राम प्रधान समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया हैं। घायल को इलाज के लिए 108  सर्विस से जिला अस्पताल पौड़ी लाया जा रहा है। राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीन रावत ने बताया कि घटना स्थल के समीप जेसीबी द्वारा निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है सड़क धसने के कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे में कण्डवालस्यूं पट्टी के खड़कोला के ग्राम प्रधान सिताब सिंह पुत्र गोविंद सिंह उम्र 47 तथा प्रमोद कुमार पुत्र झोंडी सिंह उम्र 32 की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि अनूप सिंह पुत्र रतन सिंह असवाल ग्राम नलाई, कल्जीखाल घायल हो गए हैं। सूचना के मुताबिक ट्राली निर्माण स्थल पर मटेरियल छोड़कर वापस जा रही थी। जबकि मृतक ग्राम प्रधान सड़क का कार्य कर वापस गाँव लौट रहे थे। वह खड़कोला से करीब 1 किलोमीटर पहले कापडखाल से ट्रॉली में बैठे थे।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here