bageshwar-car-accident

बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। आज सुबह बागेश्वर से बारातियों को लेकर वापस लौट रही एक कार करीब 8 बजे कलना बैंड के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस गाद्से में दूल्हे के पिता विनोद पंत की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य बाराती घम्भीर रूप से घायल बतये जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गोखुरी गांव से एक बरात बागेश्वर आई थी। शनिवार सुबह करीब 6 बजे बरात विदा हुई। दुल्हे के पिता व 4 अन्य बाराती एक कार में सवार होकर घर के लिए निकले। लेकिन कलना बैंड के पास पहुंचते ही उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दूल्हे के पिता विनोद पंत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोनिका पंत, हेमा जोशी, प्रेम प्रकाश जोशी तथा एक छोटा बच्चा घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल मोनिका को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें:

पौड़ी गढ़वाल: तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत