Home दिल्ली-एनसीआर नोएडा के भीड़ भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने हार्डवेयर व्यापारी की...

नोएडा के भीड़ भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने हार्डवेयर व्यापारी की गोली मारी

डीजीपी के दौरे के चंद घंटों के बाद ही मंगलवार को नोएडा सेक्टर 24 थाना के अंतर्गत भीड़ भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने एक हार्डवेयर व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश हुए फरार हो गए। गौतमबुद्धनगर में एनकाउंटर के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया।