नई दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 67 वर्षीय सुषमा ने कुछ वर्ष पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। जानकारी के मुताबिक सुषमा स्वराज को दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद मंगलवार रात सवा 10 बजे के करीब उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उन्होंने अपनी जिंदगी की अंतिम सांस ली।
सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हुआ था। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से लॉ की पढ़ाई की थी। सुषमा स्वराज ने 1974 के छात्र आंदोलन में भी बढ़-चढकर हिस्सा लिया था। सुषमा स्वराज को 1998 में दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था। उन्हें 2014 की मोदी सरकार में विदेश मंत्रालय का प्रभार मिला था। सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनते ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, प्रहलाद सिंह पटेल, हर्षवर्धन समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेता एम्स पहुंच गए।
PM Modi: A glorious chapter in Indian politics comes to an end. India grieves the demise of a remarkable leader who devoted her life to public service & bettering lives of poor. Sushma Swaraj Ji was one of her kind, who was a source of inspiration for crores of people. (File pic) pic.twitter.com/TNePQMRqdV
— ANI (@ANI) August 6, 2019