NATIONAL TEACHERS’ AWARDS 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी गई है। देशभर से ऐसे शिक्षकों का चयन किया गया है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए विभिन्न राज्यों से कुल 48 शिक्षकों का चयन किया गया है। चयनित शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश से तीन शिक्षक चयनित
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की सूची में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। प्रदेश से तीन शिक्षकों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है। इनमें डॉ. रेनू त्रिपाठी, डॉ. इफ्तिखार खान और शालिनी कुशवाहा के नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के बाद पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार से दो-दो शिक्षकों का चयन किया गया है।
उत्तराखंड से गब्बर सिंह लिंगवाल को राष्ट्रपति पुरस्कार
उत्तराखंड से शिक्षक गब्बर सिंह लिंगवाल का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए हुआ है। उनके चयन से उत्तराखंड के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शिक्षा, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और बच्चों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। पुरस्कार के माध्यम से ऐसे शिक्षकों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान दिया जाता है।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चयनित सभी शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।






