नोएडा: कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में आज कोरोना वायरस के 17 नए मामले सामने आए हैं। देश के 15 राज्यों में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 131 हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 39 लोग संक्रमित हैं।
मंगलवार को दिल्ली से सटे नोएडा में दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना पॉजेटिव दोनों लोग नोएडा की अलग-अलग सोसायटियों में रहते हैं. जिसके बाद लोग जबर्दस्त दहशत में आ गए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा गया। नोएडा में अब तक कोरोना वायरस के 3 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जिनमे से 2 मरीजों की पुष्टि आज मंगलवार को हुई है। पहली मरीज नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस स्पेशिया सोसाइटी की है, जो हाल ही में फ्रांस से वापस आई है और 4 दिन से जिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। फ्रांस से लौटने से के बाद वह नोएडा सेक्टर 100 के फ्लैट में आई थी। उसमें कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। वहीं, दूसरा मरीज सेक्टर 78 के हाइड पार्क का है। यह शख्स सेक्टर 80 की कंपनी में काम करता है। इस कंपनी के निदेशक में भी बीमारी की पुष्टि पहले हो चुकी है। उन्हीं के संपर्क में युवक रहा। तीन दिन पहले इस युवक का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। दोनों सोसायटियों के टॉवर को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। सोसायटी के एन टॉवर में रहने वाले लोगों को निगरानी ने रखा जाएगा। दोनों मरीज को आइसोलेट वार्ड में भर्ती हैं।
वहीँ देश में कोरोना वायरस से आज तीसरी मौत हो गई है। मुंबई के कस्तूरबा हॉस्टिपल में मंगलवार को 64 वर्षीय बुजुर्ग ने जान गंवा दी।
Gautam Budh Nagar CMO Anurag Bhargav: Two persons test positive for Coronavirus; one in Sector 78 and another in Sector 100 with travel history to France. Both are admitted in designated isolation hospital pic.twitter.com/gGNSMajTwq
— ANI UP (@ANINewsUP) March 17, 2020