पौड़ी गढ़वाल: गुरुवार को पौड़ी स्थित संस्कृति विभाग के ऑडीटोरियम में जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल की अध्यक्षता में लाटरी के माध्यम से अंग्रेजी शराब की दुकानों की आवंटन प्रक्रिया आयोजित की गई। पहले चरण में जनपद की कुल 43 दुकानों में से 31 विदेशी शराब की दुकानों का आवंटन लाटरी के माध्यम से कड़ी सुरक्षा एवं वीडियोग्राफी निगरानी के बीच किया गया। जिससे 85 करोड़ 61 लाख 90 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि 7 दुकानों का नवीनीकरण किया गया। जनपद में कुल 43 अंग्रेजी शराब की दुकानें हैं। शेष 05 शराब की दुकानों की आवंटन प्रक्रिया द्वितीय चरण में 23 मार्च को होगी। जनपद की 43 दुकानों के आवंटन से 129 करोड़ राजस्व का लक्ष्य है।
प्रथम चरण में आवंटित शराब की दुकानों में एक महिला शराब कारोबारी भी शामिल है। त्रिपालीसैंण की अंग्रेजी शराब की दुकान महिला के नाम आवंटित हुई है।
अंग्रेजी शराब की दुकान | मालिक का नाम |
श्रीनगर | विकास मित्तल |
कोटद्वार मुख्य बाजार | कुंवर सिंह नेगी |
कोटद्वार दुर्गापुरी | विकास रावत |
लैंसडौन | अमृत लाल |
सतपुली | गीता राम नौटियाल |
पौड़ी मुख्य बाजार | होशियार सिंह |
खिर्सू/चैबट्टा | सुरेश चन्द्र |
कल्जीखाल | संग्राम सिंह |
जशोदरपुर | आशीष नेगी |
थलीसैंण | आशीष नेगी |
काण्डी/उमडा/रातापानी | प्रवीन सिंह राणा |
नौगांवखाल | नवीन चन्द्र |
बैजरो | जगदीश सिंह |
पाटीसैंण | मुकेश रावत |
संगलाकोटी | योगेन्द्र सिंह |
पौखाल | ध्यान सिंह चैहान |
रिखणीखाल | शिवदयाल सिंह |
धुमाकोट/ जड़ाउखांद नैनीडांडा सबदरखाल त्रिपालीसैण बीरोखाल | जसपाल सिंह अनिल सिंह मुकेश रावत हिमानी नेगी जगदीश सिंह |
बूंगीधार | चण्डी प्रसाद |
दिगोलीखाल | बीरेन्द्र सिंह |
सेडियाखाल | योगेन्द्र सिंह |
काण्डाखाल | बृजमोहन सिंह |
चैलूसैंण/द्वारीखाल | मनोज कुमार मुण्डेपी |
घण्डियाल | नवीन चन्द्र |
डाडामण्डी | कुलदीप बिष्ट |
बेदीखाल | सुरेन्द्र सिंह बिष्ट |
नई कालोनी कालागढ़ | उत्तम सिंह |