Home दिल्ली-एनसीआर लॉकडाउन के बीच रेलवे का बड़ा फैसला: 12 मई से चलेगी पैसेंजर...

लॉकडाउन के बीच रेलवे का बड़ा फैसला: 12 मई से चलेगी पैसेंजर ट्रेन, जानें कब और कहाँ से बुक कर सकते हैं टिकट

Passenger trains will run from May 12

नई दिल्ली : देशभर में चल रहे लॉकडाउन 3.0 के बीच भारतीय रेल ने 12 मई (मंगलवार) से देश के 15 महत्वपूर्ण शहरों के लिए ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। शुरुआत में नई दिल्ली से देश के 15 महत्वपूर्ण शहरों के लिए 15 जोड़ी ट्रेन चलाई जाएंगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज ट्वीट कर यह जानकारी दी है। रेल मंत्री के मुताबिक रेलवे ने 12 मई से ट्रेन परिचालन को प्रारंभि‍क तौर पर शुरू करने की योजना तैयार कर ली है। शुरुआत में नई दिल्ली  से देश के बड़े शहरों के लिए 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जायेंगी। इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए सोमवार 11 मई शाम चार बजे से टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी। टिकट केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in से ही ऑनलाइन बुक किये जा सकेंगे। केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति होगी। इसके साथ ही यात्रियों को चेहरा ढंकना अनिवार्य होगा यानी कि आपके चेहरे पर मास्क या फिर किसी भी चीज से मुंह ढका होना चाहिए। रेल मंत्रालय ने कहा है कि सफर के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य और कोरोना संक्रमण की जांच भी की जाएगी।

12 मई से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी सहित कुल 15 शहरों के लिए नई दिल्ली से विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।