Home उत्तराखण्ड पौड़ी से श्रीनगर जा रही टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

पौड़ी से श्रीनगर जा रही टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

tata-sumo-accident-on-pauri-srinagar-road

श्रीनगर गढ़वाल : पौड़ी-श्रीनगर रोड़ पर सोमवार एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पौड़ी से श्रीनगर की ओर जा रही टाटा सूमो पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर मल्ली के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना पर पौड़ी कोतवाली से पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर बड़ी मसक्कत कर खाई से सड़क तक पहुँचाया। जहाँ से 108 सेवा की मदद से इलाज के इए बेस अस्पताल श्रीनगर भिजवाया गया।Tata Sumo going from Pauri to Srinagar crashes, two people injured

हादसे में घायल श्रीनगर निवासी 75 वर्षीय गजेंद्र सिंह नेगी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीँ वाहन चालक त्रिभुवन रौतेला को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। रेस्क्यू टीम में पौड़ी कोतवाली के एसएसआई उमेश कुमार, एसआई दीपा मल्ल, कांस्टेबल विपुल खंडूड़ी तथा सुरेंद्र सिंह शामिल थे।