ms-dhoni-records

विश्व क्रिकेट में कैप्टन कूल माही के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धोनी ने कल 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फोर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है. विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन मैच फिनिशरों में शुमार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के नाम वैसे तो कई रिकार्ड्स हैं। परन्तु धोनी ने अपने 16 साल के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दौरान कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स भी बनाये हैं जिन्हें तोडना शायद बेहद मुश्किल होगा। आपको बताते हैं माही के कुछ बड़े रिकार्ड्स।

  1. महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट जीतने वाले दुनिया के अकेले कप्तान हैं। धोनी ने बतौर कप्तान तीनों आईसीसी ट्रॉफी (2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप तथा 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी) में टीम इंडिया को जीतकर दिलाकर इतिहास रचा है अबतक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में कोई भी अन्य कप्तान यह कारनामा नहीं कर सका है।
  2. महेंद्र सिंह धोनी टी-20 वर्ड कप में एक टीम का नेतृत्व करने वाले विश्व के इकलौते खिलाड़ी हैं। जो कि बेहद मुश्किल काम है क्योंकि इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए किसी खिलाड़ी को कम से कम 10-12 साल तक उस टीम का कप्तान होना जरूरी है।
  3. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है। एमएस धोनी की स्टंपिंग स्पीड लगभग 06-0.09 सेकंड है।
  4. 10 साल तक टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले एमएस धोनी ने 332 मैचों में टीम का नेतृत्व किया है। धोनी ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 60 टेस्ट, 200 वनडे और 72 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
  5. धोनी के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 324 मैचों में अपने देश की टीम का नेतृत्व किया है। धोनी ने 331 मैचों में से 178 मैचों में जीत हासिल की है, उनका जीत का प्रतिशत 61 है।
  6. धोनी ICC ODI रैंकिंग में नंबर 1 स्थान प्राप्त करने वाला सबसे तेज खिलाड़ी हैं। 42 पारियों के अंत में, एमएस धोनी पहले ही एकदिवसीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए थे, इस प्रकार वह ऐसा करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए।
  7. छक्के के साथ मैच खत्म करने की जो काबिलियत महेंद्र सिंह धोनी में थी वह शायद ही दुनिया के किसी अन्य क्रिकेटर में कभी देखने को मिलेगी। महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 9 बार छक्का मारकर टीम इंडिया को मैच जिताया है। जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसमें साल 2011 का वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी शामिल है। अनहोनी को होनी करने की कला सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी को ही आती थी।
  8. धोनी का नाम विश्व क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन मैच फिनिशरों में शुमार हैं। 47 बार ऐसा हुआ है जब धोनी टीम इंडिया को मैच जिताकर नॉटआउट वापस लौट। इसके साथ ही रन चेज के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 51 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से भारत को 47 बार जीत मिली है, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। धोनी ने एकदिवसीय मुकाबलों में रनों का पीछा करते हुए 102.71 की बेहतरीन औसत से रन बनाए हैं।
  9. एमएस धोनी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड भी है। 350 मैचों में धोनी के नाम 123 स्टंपिंग हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 स्टम्पिंग करने वाले वह दुनिया के एकमात्र विकेटकीपर भी हैं।
  10. एमएस धोनी अपने पूरे क्रिकेट करियर में 84 एकदिवसीय मैचों में नाबाद रहे हैं, जो फिर से एक विश्व रिकॉर्ड है।
  11. वनडे क्रिकेट में भी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सर्वाधिक स्कोर (183 रन नाबाद) का विश्व रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है जो उन्होंने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में बनाया था।
  12. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग (195) का रिकॉर्ड भी माही के ही नाम दर्ज है। इसके अलावा उनके नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी सबसे ज्यादा स्टंपिंग (34) का रिकॉर्ड है।
  13. टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा कैच (57) लेने का विश्व रिकॉर्ड भी धोनी के ही नाम है।
  14. टी-20 मैचों (आईपीएल सहित) में सबसे ज्यादा (255) कप्तानी का रिकॉर्ड और 150 टी-20 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के ही नाम है।
  15. इन सबके अलावा माही के अन्दर गजब का धैर्य (patience) था। 16 साल के लम्बे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में एक बार भी किसी ने धोनी को मैदान पर धैर्य खोते नहीं देखा होगा। इसी लिए उन्हें कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, जानें धोनी के क्रिकेट करियर के बारे