श्रीनगर गढ़वाल : शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ (गढ़वाल मंडल) कार्यकारिणी द्वारा अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल (मा.) महावीर सिंह बिष्ट के साथ बैठक की गई। बैठक में संघ द्वारा अपर शिक्षा निदेशक के सम्मुख बारह सूत्रीय मांग पत्र रखा गया। जिस पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वप्रथम शिक्षकों के स्थाईकरण पर चर्चा हुई जिसमें अपर शिक्षा निदेशक द्वारा एक सूची जनपद टिहरी की निर्गत की जा चुकी है, जो सगंठन को उलब्ध करायी गई। साथ ही जनपदों की सूची को तत्काल निर्गत करने का आश्वासन दिया गया। जनपद रुद्रप्रयाग और टिहरी में कोटीकरण सुधार पर सहमति बनी। शीध्र ही दोनो जनपदों के जिला अधिकारियों को कोटीकरण सुधार हेतु पत्र निर्गत किया जाएगा। वहीँ समायोजन शिक्षकों की सूची निदेशक देहरादून को प्रेषित की जा चुकी है। जिसमें उच्चस्तरीय आदेशानुसार समायोजन शिक्षकों पर निर्णय लिया जाएगा। चयन और प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृति हेतु शीध्र ही कमेटी की बैठक की जायेगी, और जो प्रकरण लम्बित हैं उनका निराकरण शीध्रातिशीध्र निस्तारित किया जायेगा। इसके अलावा जो प्रकरण जनपदों से लम्बित हैं उन्हें शीध्र अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय को भेजने में जनपद संगठनों से सहयोग करने की बात बैठक में की गई। शैक्षिक अभिबृद्धि हेतु शीध्र ही सूची निर्गत करने पर भी सहमति बनी। बैठक मैं मण्डलीय अध्यक्ष रवींद्र सिंह राणा, संरक्षक शिव सिंह नेगी, मन्त्री डा. हेमन्त पैन्यूली, प्रवक्ता जसपाल सिंह गुसांई, चन्द्र मोहन सिंह रावत, कार्यालय मंत्री रधुराज सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष जयदीप सिंह रावत, आनन्द सिंह जगवाण, एसएस सरियाल, राकेश रमोला, जनपद मन्त्री मनमोहन सिंह चौहान, पंकज भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह बिष्ट, रतन बिष्ट, भवान सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत आदि सम्मिलित हुए।