corona-cases-in-india

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के 83,341 नए मामले सामने आये हैं। जबकि 1,096 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। जिसके बाद अब देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 39,36,748 हो गई है। जिनमें से 8,31,124 ऐक्टिव केस हैं जबकि 30,37,152 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस से अब तक 68,472 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 8.25 लाख के पार पहुंच गई है। वहीँ राजधानी दिल्ली में फिर से कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को दिल्ली में 2,737 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। दिल्ली में करीब 67 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। दिल्ली में 23 जून को एक दिन में सबसे ज्यादा 3,947 मामले रिपोर्ट हुए थे। दिल्ली में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,82,306 हो गई है।