guru nanak jayanti kartik purnima

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरू नानक जयंती तथा आस्था के महापर्व कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुरूनानक जी ने समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। गुरूनानक देव ने जनता को समानता एवं भाईचारे का भी संदेश दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने हमें प्रेम, सामाजिक समरसता व शांति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था के महापर्व कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर गंगा स्नान का विशेष महत्व बताया गया है लेकिन कोविड-19 के दृष्टिगत तथा सभी के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए गंगा स्नान पर रोक लगानी पड़ी।