Home उत्तराखण्ड जनता के द्वार कार्यक्रम में एडीएम ने कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम फलदा...

जनता के द्वार कार्यक्रम में एडीएम ने कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम फलदा पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्यायें

ADM-listened-villagers-problem

कल्जीखाल : राजस्व विभाग के रोस्टर के अनुसार आज अपर जिलाधिकारी पौड़ी, डॉ. शिव कुमार बरनवाल कल्जीखाल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत फलदा पहुंचे। जहां उन्होंने साशन के आदेशों अनुसार पंचायत भवन में पंचायत चौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, खाद्यान, कृषि उधानी, स्वरोजगार सहित 37 बिंदुओं पर बिंदुवार चर्चा परिचर्चा की।ADM-listened-villagers-problem

जनता दरबार में बिजली-पानी स्वास्थ्य की अधिक समस्याएं देखने को मिली। इसके अलावा आशा कार्यकर्ती एवं एएनएम का ग्राम पंचायत में नियमित न होने पर भी ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने इण्डेन गैस सर्विस सेवा गांव तक लाने की मांग की। एडीएम ने जल संस्थान अभियंताओं को पानी की सप्लाई सुंचारु रूप से चलाने के आदेश किए। ग्रामीणों ने गांव में अनावश्यक कुकाड बृक्षों की पातन की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि कुकाड के बृक्षों से रियासी मकानों को खतरा बना हुआ है। साथ ही बंदरो का भी छुपने अड़ा बने हुए है। जनता दरबार में खण्ड विकास के प्रतिनिधि एबीडीओ हरेन्द्र कोली, एसडीओ सतपुली विनय कुमार, प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी इदरीस अहमद, सहायक समाज कल्याणकारी पूनम चमोली, वन दरोगा धन सिंह नेगी, राजस्व निरीक्षक हरीश चंद्र पाण्डेय, राजस्व उपनिरिक्षक विपिन कुमार, पीएलवी जगमोहन डांगी एवं पंकज रावत मौजूद रहे। कार्याक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य सजंय डबराल ने किया।