उत्तराखण्ड की शिक्षिका ने एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स 2018 में जीता मेडल

1
924
ASIA-PACIFIC-MASTERS-GAMES

देहरादून: मलेशिया के पेनांग शहर में चल रही एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स 2018 में उत्तराखण्ड की  सोमू पंत ने 800 मीटर दौड़ में ब्रोंज मेडल जीतकर विदेशी सरजमीं पर तिरंगा लहराकर देश और उत्तराखण्ड का मान बढाया है। मूल रूप से हल्द्वानी की रहने वाली सोमू पंत एक अध्यापिका हैं और वर्तमान में देहरादून के स्कूल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनकी एक 7 साल की एक बेटी भी है।

सोमू पंत ने मलेशिया के पेनांग शहर में 7 सितंबर से चल रही एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स 2018 में 35 से 40 साल की महिला श्रेणी में 800 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 3 मिनट 16 सेकंड का समय निकलकर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा सोमू पंत इसी टूर्नामेंट में आगामी 15 सितंबर को आयोजित होने वाली 1500 मीटर दौड़ में भी भाग लेने जा रही है। इस स्पर्धा में भी उनसे पदक की उम्मीद की जा रही है।

7 वर्षीय बच्ची की माँ तथा एक शिक्षिका होने के बावजूद एथलेटिक्स जैसी दमखम वाली प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करने वाली उत्तराखण्ड की सोमू पन्त पहाड़ की बेटी-बहुओं के लिए एक रोल मॉडल हैं। सोमू पंत ने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई हल्द्वानी से पूरी की है। एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स 2018 प्रतियोगिता में भारत सहित कुल 68  देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here