SSSC Graduate Level Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttarakhand Subordinate Services Selection Commission) द्वारा ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकाली गई भर्तियों में इतने बेरोजार युवाओं ने आवेदन किये कि अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। प्रदेश में बेरोजगारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 854 पदों पर भर्ती के लिए 2 लाख 19 हजार ग्रेजुएट उम्मीदवारों ने आवेदन कर दिया है। इतने सारे आवेदन देख आयोग के होश उड़ गए। अब आयोग के लिए मई में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यह परीक्षा करानी मुश्किल हो गई है, क्योंकि इतने परीक्षा केंद्र उपलब्ध ही नहीं हो पा रहे हैं।
बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग (UKSSSC) ने बीते 6 नवंबर को राज्य के 13 विभागों में रिक्त स्नातक लेवल-1 के कुल 854 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके लिए 10 नवंबर से 08 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसकी परीक्षा मई 2021 में प्रस्तावित की थी। अब इस भर्ती के लिए 2 लाख 19 हजार आवेदन आ गए हैं। कुल मिलाकर एक सीट के लिए 256 से ज्यादा दावेदार हैं। इतने सारे आवेदन देख आयोग के होश उड़ गए। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पूर्व फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में सर्वाधिक एक लाख 56 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था
किसके कितने पदों पर निकली है भर्ती
विभाग रिक्त पदों की संख्या
- ग्राम विकास अधिकारी- 381
- ग्राम पंचायत अधिकारी (पंचायती राज विभाग)- 292
- सहायक प्रबंध उद्योग- 70
- सहायक समाज कल्याण अधिकारी- 35
- सुपरवाइजर महिला शक्तिकरण और बाल विकास विकास- 34
- मैट्रनकेयर सह हॉस्टल इंचार्ज- 16
- सूचना और जनसंपर्क विभाग में डाटा ऑपरेटर- 09
- पर्यटन विकास परिषद में सहायक स्वागत- 09
- सहायक चकबंदी अधिकारी- 04
- समाज कल्याण विभाग में छात्रावास अधीक्षक- 03
- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी- 02
- राज्य निर्वाचन आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी- 01
- सूचना व लोक संपर्क विभाग में संवीक्षक- 01



