Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : कोरोना महामारी के चलते आगामी चारधाम...

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : कोरोना महामारी के चलते आगामी चारधाम यात्रा की रद्द

tirath-singh-rawat

Chardham Yatra 2021 : उत्तराखंड सरकार ने बेकाबू होती जा रही कोरोना महामारी के बीच आगामी चार धाम यात्रा को रद्द कर दिया है। आज गुरुवार को इस संबंध में एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मीडिया को यह जानकारी देते हुए कहा कि चारों धामों के कपाट अपने तय समय पर खुलेंगे। लेकिन केवल पुजारी और पुरोहित ही धामों में पूजा अर्चना करेंगे। यात्रियों को वहां जाने की अनुमति नहीं होगी।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मई में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर सरकार की फैसला लिया गया है। आज गुरुवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सभागार में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन, अपर सचिव पर्यटन जुगल किशोर पंत, बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, अपर निदेशक विवेक चौहान के अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के डीएम व एसपी भी मौजूद रहे।