Five people including a young woman arrested in Srinagar with narcotics

श्रीनगर गढ़वाल : नशे की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध चैकिंग के दौरान श्रीनगर पुलिस ने एक युवती और चार युवकों को अवैध रुप से नशीले पदार्थ और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, चरस, अंग्रेजी शराब और बीयर सहित 21 हजार रुपये नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी श्यामदत्त नौटियाल ने मीडिया मीडिया को बताया कि शनिवार शाम श्रीनगर पुलिस द्वारा कीर्तिनगर पुल पर चेकिंग के दौरान बिलकेदार की ओर जा रही एक कार सं0 UK-13-2758 को रोका गया। कार में एक युवती समेत पांच लोग सवार थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक अवैध तमंचा (315 बोर), 3 जिंदा कारतूस, 478 ग्राम अवैध चरस, 19 बोतल शराब, 24 केन बीयर और 21 हजार रुपये बरामद किए।

पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि वे सभी चरस और शराब बिक्री का काम करते हैं। किसी को शक न हो, इसलिए वह अपने साथ महिला को रखते हैं। युवकों से तमंचे का लाइसेंस मांगा गया, तो वह दिखा नहीं पाए। पकड़े गए आरोपियों में ललित नेगी निवासी कोस्यात बिलकेदार, भगवान सिंह भंडारी निवासी ग्राम ताल (पाबौ), पौड़ी, हाल निवास कमलेश्वर श्रीनगर, नवीन रावत निवासी क्वीराली (कोट) पौड़ी हाल निवास बिलकेदार श्रीनगर, भरत बिष्ट निवासी सोना (पौड़ी) और अंजली निवासी श्रीकोट गंगानाली (श्रीनगर) शामिल थे। बताया कि एक आरोपी ललित नेगी के खिलाफ लंबे समय से नशीले पदार्थ बेचने की शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते उस पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी एसडी नौटियाल, कोतवाल हरिओम राज चौहान, एसएसआई रणवीर रमोला, कांस्टेबल सुंदर सिंह शैलेंद्र नौटियाल, अनुज कुमार, संजय, मनोज भट्ट एवं पूजा बडोनी शामिल थे।

पकड़े गए आरोपी:

  1. ललित नेगी निवासी कोस्यात बिलकेदार
  2. भगवान भंडारी निवासी ग्राम ताल (पाबौ), पौड़ी, हाल निवास कमलेश्वर श्रीनगर
  3. नवीन रावत निवासी क्वीराली (कोट) पौड़ी, हाल निवास बिलकेदार श्रीनगर
  4. भरत बिष्ट निवासी सोना (पौड़ी)
  5. अंजली निवासी श्रीकोट गंगानाली (श्रीनगर)