Home उत्तराखण्ड IMA Passing Out Parade 2021: देश को मिले 341 जांबाज, उत्तराखंड के...

IMA Passing Out Parade 2021: देश को मिले 341 जांबाज, उत्तराखंड के 37 कैडेट बने सेना में अफसर, IMA देहरादून ने अब तक देश-विदेश को दिए 62 हजार 987 युवा सैन्य अधिकारी, देखें पूरी रिपोर्ट

IMA Passing Out Parade 2021

IMA Passing Out Parade 2021: भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून की शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में अंतिम पग पार करने के बाद 341 युवा अफसरों की टोली देश पर मर-मिटने की शपथ लेकर आज भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बन गई। शनिवार को कुल 425 जेंटनमैन कैडेट्स पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। इसमें 341 भारतीय और 84 विदेशी कैडेट्स हैं जो अपने-अपने देशों की सेना में अफसर बनेंगे।

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार भी परेड सादगी से आयोजित हुई। बारिश की वजह से आज शनिवार को पासिंग आउट परेड दो घंटे की देरी से शुरू हुई। ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर शुरू हुई पासिंग आउट परेड में सेना के दक्षिण-पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ले. जनरल आरपी सिंह ने बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर परेड का निरीक्षण कर पास जेंटलमैन कैडेट्स से सलामी ली।

परेड के उपरांत आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद कुल 425 जेंटलमैन कैडेट्स बतौर लेफ्टिनेंट देश-विदेश की सेना का अभिन्न अंग बन इनमें 341 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिले। जबकि, 84 युवा सैन्य अधिकारी नौ मित्र देशों अफगानिस्तान, तजाकिस्तान, भूटान, मॉरीशस, श्रीलंका, वियतनाम, टोंगा, मालदीव और किर्गिस्तान की सेना का अभिन्न अंग बने। इसके बाद देहरादून स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 62 हजार 987 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया है। इनमें मित्र देशों को मिले 2587 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

उत्तराखंड के 37 युवा बने अफसर 

वीरभूमि के नाम से पहचान बना चुके छोटे से राज्य उत्तराखंड के 37 जांबाज कैडेट पास आउट होकर मातृभूमि की रक्षा के लिए भारतीय सेना में बतौर अफसर शामिल होने के लिए तैयार हो छुए हैं। पास आउट होने वाले सबसे ज्यादा 66 जैंटलमैन कैडेट यूपी से हैं। दूसरे नंबर पर हरियाणा है जहाँ के 38 कैडेट्स आज पास आउट हुए हैं। 37 कैडेट्स के साथ उत्तराखंड पूरे देश में तीसरे स्थान पर है।

राज्यवार कैडेटों की संख्या

राज्य              कैडेट

  1. उत्तर प्रदेश        66
  2. हरियाणा           38
  3. उत्तराखंड          37
  4. पंजाब               32
  5. बिहार               29
  6. जम्मू कश्मीर      18
  7. दिल्ली              18
  8. महाराष्ट्            16
  9. हिमाचल प्रदेश      16
  10. राजस्थान           16
  11. मध्य प्रदेश          14
  12. पश्चिम बंगाल      10
  13. केरल                07
  14. कर्नाटक             07
  15. झारखंड             05
  16. मणिपुर             05
  17. तेलंगाना            02
  18. गुजरात             01
  19. गोवा                01
  20. उड़ीसा              01
  21. तमिलनाडु         01
  22. आंध्र प्रदेश        01
  23. लद्दाख            01
  24. चंडीगढ़          01
  25. असम           01
  26. मिजोरम        01