Home उत्तराखण्ड सतपुली पुलिस ने बुजुर्ग विधवा महिला की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

सतपुली पुलिस ने बुजुर्ग विधवा महिला की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

Satpuli police extended their help to the elderly widow woman

थाना सतपुली : जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार मानवीय संवेदनाओं को समझने वाले अनेकों कार्य किये जा रहे हैं। जंहा पर खाकी हर वह कार्य करती हुई दिख रही है। जिससे किसी जरूरतमंद की मदद हो सके। ऐसा ही एक मामला थाना सतपुली क्षेत्र का है जंहा पुलिस ने एक बुजर्ग विधवा महिला श्रीमती शाकम्बरी देवी (उम्र-60 वर्ष) पत्नी स्व. बलबीर सिंह, निवासी बेरीधार ग्राम कुल्हाड़ की उनके घर पहुंचकर मदद की.

पीएलवी पुष्पेंद्र राणा की पहल पर थाना सतपुली पहुचीं बुजुर्ग महिला ने थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल को अपनी समस्या सुनाते हुए बताया कि वह अपने घर पर अकेली रहती है और विधवा महिला है, तथा आजीविका का भी कोई साधन नही है, और विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण से मेरा पुश्तेनी घर छतिग्रस्त हो रहा है। जिसमे लगातार हो रही बारिश के कारण से छत टपक कर पानी घर के अंदर आ रहा है, जिस पर थानाध्यक्ष द्वारा बुजुर्ग महिला की बात को गम्भीरता और मानवीयता से समझने के पश्चात तुरन्त ही स्थानीय बाजार से महिला के घर को बारिश से बचाव के लिये तिरपाल खरीदा गया। और पुलिस टीम के साथ करीब एक किमी. पैदल चढ़ाई चढ़कर ग्राम कुल्हाड में मोके पर जाकर बुजर्ग महिला के पुश्तेनी घर को दुरस्त किया गया। साथ ही महिला को राशन किट भी दी गयी। पुलिस द्वारा की गयी मदद पर बुजुर्ग महिला ने भावुक होकर थाना सतपुली का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में कांस्टेबल देशराज और अर्जुन शामिल रहे।