प्रसिद्ध पर्यावरणविद स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग

0
440
gajendra-chauhan-aap

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के नेता और श्रीनगर विधानसभा के आप संगठन मंत्री गजेंद्र चौहान ने दिल्ली विधानसभा की गैलरी में पर्यावरण संरक्षण के पुरोधा पुरुष पद्मविभूषित सुंदरलाल बहुगुणा के चित्र के अनावरण पर खुशी जाहिर की है। इस कार्य के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आभार व्यक्त करते हुए चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को दिल्ली के मुख्यमंत्री से प्रेरणा लेने का निवेदन किया है। आप नेता चौहान ने कहा कि हाल में विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन हुआ है लेकिन उत्तराखंड सरकार स्वर्गीय बहुगुणा के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने में उदासीनता बरत रही है। आप नेता चौहान ने स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा के पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए गए महान अभियान को चिर स्थाई बनाने के लिए स्वर्गीय बहुगुणा की आदमकद प्रतिमा नई टिहरी और देहरादून में स्थापित करने की मांग की है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा करते हुए आप नेता चौहान ने कहा कि केजरीवाल ने स्वर्गीय बहुगुणा को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग करके उत्तराखंड की आवाज़ उठाई है, पहाड़ के प्रकृति प्रेमी लोगों का मान बढ़ाया है। अब बारी केंद्र सरकार की है कि वो सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देकर सम्मानित करे।