harela-plantation

श्रीनगर गढ़वाल : प्रकृति को समर्पित उत्तराखण्ड के लोकपर्व “हरेला” के अवसर पर आज जगह-जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये गए. राजकीय इंटर कॉलेज उज्याडी, पौडी गढवाल द्वारा आज हरेला दिवस पर मण्डल मुख्यालय पौडी में विधायक पौडी, जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्षा, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष, एसडीएम, डीएफओ एवं वन क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में हरेला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर स्काउट गाइड, जूनियर रेडक्रास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया.

एनएसएस स्वयंसेवियों ने जीजीआईसी श्रीनगर में किया वृक्षारोपण

हरेला पर्व पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने किया वृक्षारोपण स्वयंसेवी ने किया वृक्षारोपण

हरेला पर्व पर आज को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर की एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय में आंवला, नीम, नींबू आदि औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया. प्रधानाचार्य सुमन लता पंवार के नेतृत्व में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता उनियाल एवं प्रवक्ता मीना गैरोला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केएम गैरोला के सहयोग से एनएसएस स्वयं सेवियों कुमारी शिखा सेमवाल, सिमरन कलूड़ा, मानसी, संध्या आदि ने इको वाटिका में वृक्षारोपण किया. इससे पूर्व स्वयंसेवियों ने हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर विद्यालय परिवार द्वारा रोपित पौधों को पानी दिया एवं रोपित पौधों की देखभाल का संकल्प लिया.

harela-parv

भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल श्रीनगर में हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर वरिष्ठ समाज विज्ञानी एवं मनरेगा (पौड़ी जनपद) के लोकपाल डॉ. अरुण कुकसाल द्वारा स्कूल में पौधरोपण किया गया.