Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 20 सितंबर 2021, आज का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग
- दिन – सोमवार
- संवत्सर नाम – राक्षस
- युगाब्दः- 5123
- विक्रम संवत- 2078
- शक संवत -1943
- अयन – याम्यायन
- गोल – उत्तर
- ऋतु – शरद
- काल (राहु)- उत्तर दिशा
- मास – भाद्रपद
- पक्ष – शुक्ल पक्ष
- तिथि- पूर्णिमा
- नक्षत्र – पू.भा.
- योग – शूल
- करण- भद्रा
- दिशा शूल- पूर्व दिशा में
- सूर्योदय- 5:58
- दिनमान:- 12 घंटा 09 मिनट ।
- आज का व्रत व विशेष:- भाद्री पूर्णिमा एवं पंचक (भदवा) समाप्ति गुरुवार प्रातः 7:15 ।
- आने वाला व्रत व विशेष :- पितृपक्ष पक्ष आरंभ व – मंगलवार एवं श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत – शुक्रवार ।
- अर्धप्रहरा:- (दिन के)
- प्रातः के 7:27 से 8:59 एवं 3:03 से 4:34 तक ।
- पाक्षिक सूर्य— उ.फा. नक्षत्र में
- सांस्कृतिक कोश : चारुदत्त की रचना भास ने की है।
राहु काल :- प्रातः के 7:17 से 8:48 बजे तक ।
आज का सुविचार : अहंकार मानव को अधोगति की ओर ले जाने वाला होता है।
20 सितंबर सोमवार का राशिफल
मेष- वाद-विवाद में समय न गवाएं, किसी कारण से तनाव में रह सकते हैं। विरोधी पक्ष की हार होगी। आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा, छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक रूप में सक्षम हो सकते हैं और धन लाभ के भी योग हैं।
वृषभ- बढ़ती महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। प्रमोशन होने के योग हैं। वरिष्ठों से आपको सहयोग और प्रशंसा मिलती रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे। संपत्ति या वाहन में भी निवेश कर सकते हैं।
मिथुन– परिवार में रहेगी शांति, धन लाभ हो सकता है। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।
कर्क- आज आपको विरोधी पक्ष के कारण रुकावटों का सामना करना पडे़गा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। थकान से भरा महसूस कर सकते हैं। अपने प्रेमी से भरपूर प्यार मिलेगा। बेकार के खर्च बढ़ सकते हैं।
सिंह- यात्रा का परिणाम सुखदायी होगा। रचनात्मक कार्य करने वालों को अधिक सफलता मिलेगी। संतान से सुख की अनुभूति होगी। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को इस समय अच्छी सफलता का योग बना हुआ है।
कन्या- ऑफिस या बिजनेस में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज आप जो भी सोचेंगे उसमें सफलता मिल सकती है। अधिकारी तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बीतेग। रोजमर्रा के कामों से फायदा हो सकता है।
तुला- ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि संभव है। तीर्थ यात्रा के अवसर बनेंगे। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं।दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा।
वृश्चिक- कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। यात्रा होने की भी संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी की आलोचना करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु- कठिन मामले को सुलझाने के लिए अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में जान-पहचान के लोग मददगार रहेंगे। नया सौदा फायदेमंद हो सकता है। कोई बीमारी भी ठीक हो जाएगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
मकर- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं पर अमल करें। कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं। मेहनत का फायदा मिलेगा। मीडिया और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। पति-पत्नी में नाराजगी बढ़ सकती है।
कुंभ- व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और अच्छी प्रगति होगी। आमदनी के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा।
मीन- दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए कुछ नया सीखना होगा।
आचार्य बंशीधर झा