Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 29 सितंबर 2021, आज का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग
- दिन – बुधवार
- संवत्सर नाम – राक्षस
- युगाब्दः- 5123
- विक्रम संवत- 2078
- शक संवत -1943
- अयन – याम्यायन
- गोल – उत्तर
- ऋतु – शरद
- काल (राहु)- उत्तर दिशा
- मास – आश्विन
- पक्ष – कृष्ण पक्ष
- तिथि- अष्टमी
- नक्षत्र – आर्द्रा
- योग – वरीयान
- करण- कौलव
- दिशा शूल- उत्तर दिशा में🌞सूर्योदय- 6:04
- दिनमान:- 11 घंटा 52 मिनट ।
- आज का व्रत व विशेष:- अष्टमी नि. एकोदिष्ट व जीमूतवाहन/जीतिया व्रत पारण सायं 5:10 उपरांत ।
- आने वाला व्रत व विशेष :- एकादशी व्रत सर्वेषां:- शनिवार ।
- अर्धप्रहरा:- (दिन के)
- दिन के 9:02 से 10:32 एवं 12:02 से 01:32 तक ।
- पाक्षिक सूर्य— हस्त (हथिया) नक्षत्र में
- सांस्कृतिक कोश : यमराज के शरीर का रंग हरा था।
आज का सुविचार : जिसमें विनम्रता, अनाग्रह और सामंजस्य की भावना होती है, वह सफल हो सकता है।
29 सितंबर बुधवार का राशिफल
मेष: आज बड़े भाई और पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे।अपने शत्रुओं से बचकर रहें।
वृष: भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- अधीनस्थों को नुकसान न पहुंचाएं
मिथुन : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा समाज में मान-सम्मान मिलेगा परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।क्या न करें- आज अपनी वाणी को अनियंत्रित न होने दें।
कर्क : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज खरीदारी में लापरवाही न बरतें
सिंह : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें। क्या न करें- आज कोई भी नया काम बिल्कुल भी न शुरू करें।
कन्या : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भरा रुख न अपनाएं। साथ ही अपने खान-पान पर भी नियंत्रण रखें।
तुला: आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी क्या न करें-आज खुद को अशांत और असहज न होने दें।
वृश्चिक : आज अचानक गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही वह शांत भी हो जाएगा. पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज परिवारवालों के साथ कोई विवाद न करें।
धनु : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है क्या न करें- यात्रा से पहले वाहन को भली-भांति जांच लें, लापरवाही न करें
मकर: आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताए। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज कुछ समय के लिए किसी से न उलझें।
कुंभ: आज कुछ लाभ के योग बन रहे हैं। यदि विदेशी कारोबार से जुड़े हैं, तो लाभ के योग हैं। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। पिता से अनबन न करें।
मीन: आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे।पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे।क्या न करें- आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं, ज्यादा सोचें नहीं।
आचार्य बंशीधर झा