Home उत्तराखण्ड अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन श्रीनगर ने अपने स्थापना दिवस पर 80 वर्ष...

अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन श्रीनगर ने अपने स्थापना दिवस पर 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छह सदस्यों को किया सम्मानित

Retired Employees Organization, Srinagar celebrated the foundation day

श्रीनगर गढ़वाल : अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन श्रीनगर गढ़वाल के सदस्यों ने 16 अक्टूबर को संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर संगठन द्वारा 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 6 सदस्यों अनुसूया प्रसाद बडोनी, भूपाल सिंह कंडारी, आनंदमणि बहुगुणा, भवानी सिंह रावत, गणेश मणि नैथानी व देवेश्वर प्रसाद खंडूड़ी को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

संगठन के अध्यक्ष शंकर सिंह पटवाल की अध्यक्षता में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसडीएम श्रीनगर, अजयवीर सिंह ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनता की सेवा में तत्परता से कार्य किया जाएगा तथा अपने स्तर से तत्काल जन समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

वहीँ विशिष्ट अतिथि समाज सेवी अनिल स्वामी ने शहर की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीनगर में नगर बस सेवा या थ्री व्हीलर सुविधा की बहुत जरुरत है। संगठन के अध्यक्ष शंकर सिंह पटवाल ने सभी सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाध्यापक वेलम सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर प्रांतीय प्रतिनिधि डीपी काला ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने पर महेंद्र सिंह नेगी को संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी कार्यकारिणी के सदस्य गणेश प्रसाद टम्टा, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, सचिव राजेंद्र सिंह नयाल, उदयराम लखेड़ा, बीपी सती, शिव चरण सिंह रावत, चंद्र सिंह असवाल, बरदराज बहुगुणा, रामेश्वर प्रसाद गौतम, कुंवर सिंह चौहान, महेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, शंभू प्रसाद भट्ट, अनुसूया प्रसाद बहुगुणा, रामचंद्र नौटियाल, मोहन कुमार सिंह, सिद्धि लाल, श्रीमती गिन्नी देवी, बसंती भट्ट, गंगा प्रसाद गैरोला, सत्य प्रसाद घिल्डियाल, रामेश्वर प्रसाद पुरी, मनोहर भारती आदि मौजूद रहे।